मेडिटेशन Meditation benefit यानी ध्यान, न सिर्फ अध्यात्म से जुड़ा है बल्कि ये विज्ञान से भी जुड़ा है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को जबरदस्त फायदा होता है| यह बात विज्ञान ने भी स्वीकार किया है और वैज्ञनिकों के शोधों से इन बातों की पुष्टि हुई है कि नियमित मेडिटेशन
( Meditation ) करने से दिमाग स्वस्थ
होता है और याद्दाश्त बढ़ती है।। साथ ही यह शरीर को स्थिर कर मजबूत बनाता है। तो
अब केवल न आध्यात्मिक कारण से बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या
में आप जरूर शामिल करें |
![]() |
Meditation Benefit |
मेडिटेशन क्या है (what is meditation)?
आजकल मेडिटेशन(ध्यान) के नाम से हर कोई वाकिफ है| टीवी,
इन्टनेट,फ़ोन हर जगह इसके बारे में कुछ न कुछ सुनने या पढने को मिल जाएगा| लेकिन
इसकी इतनी लोकप्रियता के बावजूद बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं की वास्तव में
ध्यान है क्या? Meditation benefit कुछ लोगो के अनुसार, ध्यान एक मानसिक एकाग्रता है अर्थात् अपने
दिमाग और मन को एकाग्र करना ही मेडिटेशन होता है| तो वहीँ कुछ सोचते हैं की ध्यान
वो लोग करते हैं जिन्हें शांति या संतोष चाहिए होता है अर्थात जो लोग दुनिया के
शोर शराब से दूर रहना चाहते हैं|
ये अभ्यास वास्तव में ध्यान नहीं है बल्कि ये सब मेडिटेशन
के विकल्प हैं क्योंकि आम तौर पर अपने दिमाग को एकदम से शांत करना या अनेको
विचारों को दिमाग में आने से रोकना आम आदमी के लिए बहुत कठिन काम है| वास्तव में,
ध्यान बिना पहले से सोचे, बिना योजना बनाये अपने दिमाग को शांत करने की अवस्था है|
खुश रहने , आसपास के लोगों का प्यार मिलने आदि से इसका अनुभव आसानी से होता है|
ध्यान (Meditation) में किसी चीज़ या किसी
व्यक्ति की कल्पना नही की जाती है| बल्कि इसमें मानसिक भावनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक
रूप से शांति महसुसू की जाती है| अगर आप अपने दिमाग में आने वाले विचारों को
विचारहीन जागरूकता अवस्था द्वारा धीमा कर सकते हैं तो इससे आको बेहद फायदा होगा|
जब आप मेडिटेशन के बारे में विश्लेषण करेंगे तो उनमे अकसर
कुछ समय चुपचाप बैठने या विचार करने के लिए कहा जाता है| सही मायनो में मेडिटेशन
इससे बहुत अलग है| यह गहरी शांति की एक ऐसी अनुभूति है जो तब होती है जब मन अन्दर से शांत होता है|
सच्चा मेडिटेशन वो होता है जिसमे न बदल
पाने वाले अतीत और अनिश्चित भविष्य के बारे में सोचने के बजाय वर्तमान के समय पर
ध्यान लगाया जाता है|
ध्यान के प्रकार-
विपस्सना मेडिटेशन-
विपस्सना सर्वाधिक महत्वपूर्ण ध्यान की विधि
है| इसका उददेश्य मानसिक शांति के लिए ध्यान केन्द्रित करना होता है| इस प्रक्रिया
में सांस का उपयोग किया जाता है| नियमित अभ्यास से आप अपने विचारों को समझने
लगेंगे और विचारो को समझने से आपको स्वंय को समझने में मदद मिलती है|
![]() |
Meditation benefit |
कई धर्मो जैसे हिन्दू धर्म आदि में आध्यात्मिक ध्यान का प्रयोग
किया जाता है| यह प्रार्थना करने के सामान ही है| इसमें पूजा करते समय आप अपने
चारो ओर शांति महसुस करते ही खुद को भगवान् या ब्रम्हांड से जुड़ा हुआ महसूस करते
हैं|
केन्द्रित मेडिटेशन में पांच इन्द्रियों में से
किसी भी एक का उपयोग करते हुए एकाग्रता लाने की कोशिश की जाती है| उदाहरण के लिए,
आप किसी भी आंतरिक चीज़ जैसे सांस को लक्ष्य मानकर या किसी बाहरी चीज़े जैसे माला के
मोती गिनकर या मोमबत्ती की लौ को देखकर उस पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं|
ज्यादातर लोग गतिशील मेडिटेशन के नाम से योग (yoga) की कल्पना करने लगते
हैं। इस अभ्यास में जंगलों में चलना, बागवानी करना,क्विगोंग (Qigong- चीन में सांस नियंत्रित करने की प्रकिया) और अन्य गतिशील गतिविधियाँ
इसमें शामिल हो सकती हैं|
हिन्दू और बौद्ध परम्पराओं समेत ध्यान की अन्य तकनीकों में
मंत्र ध्यान प्रमुख है| मन को साफ व शांत करने के लिए इस प्रकार के मेडिटेशन में
एक शब्द, वाक्य या ध्वनी का बार-बार उच्चारण करना होता है, जैसे ऊँ ,इस प्रक्रियां
में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है|
मंत्र का कुछ समय उच्चारण के बाद आप अधिक फुर्तीला और सुदृढ़
महसूस करेंगे|
मेडिटेशन के फायदे(meditation benefit)-
सबसे ज्यादा लोग, तनाव कम करने के लिए ध्यान करने का प्रयास
करते हैं| एक रिसर्च से पता चला है कि एक मेडिटेशन में ३५०० से अधिक व्यस्क भी
शामिल थे और मेडिटेशन से उनके तनाव में कमी आयी| एक रिसर्च से यह भी पता चला है कि
मेडिटेशन से तनाव सम्बन्धित क्रियायों में भी सुधार होता है, जैसे चिडचिडापन, किसी
चोट या दुर्घटना के कारण तनाव होना आदि|
मेडिटेशन करने से आपको स्वंय के प्रति नजरिया बदलता है और
जीवन के प्रति दृष्टीकोण भी सकरात्मक होता है|
विपस्सना मैडिटेशन के रिसर्च के अनुसार इससे 4000 वयस्कों
में तनाव कम हुआ|
केन्द्रित ध्यान वाला मेडिटेशन एकाग्रता बढ़ाने में आपकी मदद
कर सकता है| ध्यान केन्द्रित करने में जिस शक्ति और धैर्य की जरुरत होती है, यह
उसे बढाता है|
एकाग्रता में सुधर करने के लिए आपको नियमित और मन से
मेडिटेशन करना होगा| इससे अधिक उम्र में भूलने की होने वाली समस्या और डिमेंशिया (Dementia-मनोभ्र्म)
से छुटकारा मिलता है|
मेडिटेशन के माध्यम से आपका अनुशासन बढ़ता है| जिससे आपका स्वंय
पर नियंत्रण बढ़ता है| और आपकी समस्या का कारण क्या हैये जानने में भी आसानी होती
है| इस वजह से आपकी दूसरी चीजों पर निर्भर रहने आदत ख़त्म होती है|
लगभग भारत की आधी
आबादी नींद की समस्या से ग्रस्त है| अध्यन के अनुसार, मेडिटेशन करने वाले लोगों को
सही समय पर और गहरी नींद आती है|
दोस्तों ये थे Meditation benefit हिंदी में | पोस्ट अच्छी लगे तो कॉमेंट जरूर करें |
दोस्तों ये थे Meditation benefit हिंदी में | पोस्ट अच्छी लगे तो कॉमेंट जरूर करें |
Nic dear
ReplyDeletethank u...
Deletenice dear
ReplyDeletethank u
Deleteuseful information on meditation.
ReplyDeleteThank u
DeleteNice information about meditation
ReplyDeletethank u
Deletehi
ReplyDeleteAwesome article keep writing very help full
Lactihep-Benefits-and-Uses
thank u
DeleteVisit
ReplyDeletewww.blogteacher.tech
thank u...
DeleteV nice article
ReplyDeletethank u
DeleteNice article ..Keep it up
ReplyDeletethank u
DeleteI am a huge fan of meditation. Well explained.
ReplyDeletethank u
DeleteWell explained
ReplyDeletethank u
DeletePost a Comment
please do not enter any spam link in the comment box